फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परशुराम प्राकट्य दिवस 19 और 20 को मनाई जाएगी अक्षय तृतीया

विज्ञापन
विज्ञापन
वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के रूप में मनाने की परंपरा
विज्ञापन


19 अप्रैल को तृतीया लगने से शाम को मनाया जाएगा भगवान परशुराम का प्राकट्य दिवस
महराजगंज। उदया तिथि के चलते इस बार भगवान परशुराम का प्राकट्य दिवस व अक्षय तृतीया एक दिन न होकर दो अलग-अलग दिन मनाई जाएगी। इस बार मालव्य पंच महापुरुष राजयोग के कारण अक्षय तृतीया काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।
ज्योतिषाचार्य पं. विंध्यवासिनी पांडेय ने बताया कि वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के रूप में मनाने की परंपरा है। यह पर्व 20 अप्रैल को रोहिणी नक्षत्र में पड़ रहा है। रोहिणी युक्त होने से यह पर्व विशेष फलदायी है। उन्होंने बताया कि चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृष में शुक्र के साथ मालव्य नामक पंचमहापुरुष राजयोग का निर्माण कर रहा है जो इसे श्रेष्ठ बना रहा है। 19 अप्रैल को तृतीया लग रही इसलिए शाम को भगवान परशुराम का प्राकट्य दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन




20 अप्रैल को यह उदया तिथि में बनी रहेगी। ऐसे में सुबह 7:36 बजे के बाद रोहिणी नक्षत्र के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग एवं रवि योग में अक्षय तृतीया पर्व मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन किए गए सभी धार्मिक कार्य स्नान, व्रत, दान व पूजा पाठ का अक्षय फल मिलता है। इस दिन अस्त्र-शस्त्र, वस्त्र और आभूषण आदि बनवाए खरीदे और धारण किए जाते हैं। नई भूमि का क्रय, भवन, संस्था आदि का प्रवेश इस तिथि को शुभ फलदायी माना गया है। इस तिथि को ईंख से बने पदार्थ, दही, चावल, दूध से बने व्यंजन, खरबूज और लड्डू का भोग लगाकर दान करने का विधान है। यह तिथि स्वयंसिद्ध अभिजीत मुहूर्त होने के कारण विवाह उत्सव आदि मांगलिक कार्य भी संपन्न किए जाते हैं।
विज्ञापन


अक्षय तृतीया में सराफा व्यापारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद



सोने की कीमत ने इस बार अक्षय तृतीया से पहले सराफा बाजार की रौनक फीकी कर दी है। पर्व पर परंपरागत रूप से सोने की खरीदारी को शुभ माना जाता है, लेकिन महंगाई के कारण बीते वर्षों की तुलना में इस बार बाजार में कम रौनक दिख रही है। सराफा कारोबारी राजकुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार को 1,52800 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव जिले में रहा। अक्षय तृतीया डिमांड को देखते हुए शुक्रवार को कीमत बढ़ सकती है। इसी प्रकार चांदी का भाव 2.50 लाख रुपये किलो रहा। लगातार बढ़ती कीमतों के कारण ग्राहक खरीदारी से बच रहे हैं या हल्के वजन के आभूषणों की ओर रुख कर रहे हैं। उम्मीद है कि अक्षय तृतीया पर बाजार में कुछ रौनक लौट सकती है, क्योंकि इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। कारोबारी गणेश वर्मा ने बताया पिछले साल के मुकाबले इस बार बुकिंग में करीब 20 फीसदी की कमी आई है। लोग बड़े सेट की बजाय छोटे आइटम लेना पसंद कर रहे हैं। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की परंपरा का लोग पालन करते हैं इसलिए बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें