फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से मिले एआईएमआईएम के पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के कई दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजन नाराज
विज्ञापन

महराजगंज। लक्ष्मीपुर देऊरवां निवासी हेकामुद्दीन की संदिग्ध मौत को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। घटना के कई दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन और स्थानीय लोग नाराज हैं। मामले को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिलाध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की।


बताया गया कि 10 मई की रात हेकामुद्दीन अपने घर से निकले थे लेकिन अगले दिन 11 मई की सुबह उनका शव गांव के पास स्थित एक पुलिया के नीचे मिला। परिजनों का आरोप है कि यह हत्या का मामला है और दोषियों के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं की गई है। एआईएमआईएम नेताओं ने मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष सरवर खान ने कहा कि पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करने और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की। इस दौरान सफी मोहम्मद प्रभारी सदर विधानसभा, वसी अहमद, मोहिउद्दीन सिद्दीकी, सलीमुल्लाह खान, मौलाना अलीशेर जिला सचिव, सूरज गुप्ता, रमजान अली, सैफ अली खान, मुबारक अली, सनौवर, जियाउल, हाफिज अली हसन खान जिला संगठन मंत्री, मोहित और संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें