फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के चेहरी में हो एम्स की स्थापना 

Fri, 06 May 2016 12:40 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
एम्स को लेकर ज्ञापन दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज के चेेहरी में एम्स के निर्माण को लेकर फरेंदा के कलेक्ट्रेट व दीवानी न्यायालय के वकीलों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। पत्र के माध्यम से लोगों ने जिले में एम्स की स्थापना कराने की मांग की। 
विज्ञापन


जदयू नेता विजय सिंह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश लाल, मनीष चौबे, परमात्मा सिंह, के साथ एक बड़ी संख्या में वकीलों ने एसडीएम को दिए गए पत्र में कहा कि उत्तर प्रदेश का सबसे पिछड़ा जिला महराजगंज है। सर्वाधिक कुपोषित जिला होने के नाते यहां पर एम्स का निर्माण होना चाहिए। जदयू नेता ने कहा कि प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग के कुशीनगर,महराजगंज-फरेंदा-सिद्धार्थनगर पर महराजगंज जनपद से मात्र 15 किमी राजमार्ग पर ही भारत सरकार की जमीन राष्ट्रीय वस्त्र निगम की 634 एकड़ भूमि जंगल दुधई उर्फ चेहरी में निष्प्रयोज्य है। 

यहां पर एम्स के निर्माण से पडोसी देश नेपाल के लोग भी लाभान्वित होगे। जिले में एम्स निर्माण से बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बेतिया, गोपालगंज सहित दो दर्जन गांव सीमावर्ती के जिले लाभ ले सकेंगे। लोगों ने कहा कि यहां का जलस्तर भी उंचा है। इससे पानी की भी समस्या नहीं होगी। 
विज्ञापन

इस दौरान अष्टभुजा वर्मा, सुशील कुमार, अनूप श्रीवास्तव, सरोजनरायन मिश्र, संजीत सिंह, बीरेन्द्र प्रसाद, सुधाकर मणि त्रिपाठी, जगदंबा यादव, अशफाक आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें