फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टीबी मुक्त भारत बनाने में एआई तकनीक बनी मददगार

विज्ञापन
विज्ञापन
टीबी मुक्त भारत एप अपलोडिंग महराजगंज अव्वल
विज्ञापन

पिछले सप्ताह लांच एप से जुड़ी 757 की संख्या
महराजगंज। टीबी जैसी गंभीर बीमारी से देश को मुक्त करने के लिए अब तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है। जनपद इस दिशा में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। पिछले दिनों लांच टीबी मुक्त भारत मोबाइल एप डाउनलोडिंग में महराजगंज ने मंडल के अन्य जिलों को पीछे छोड़ दिया है।
अभियान के नोडल व जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डाॅ. वीरेंद्र आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित यह एप शनिवार शाम तक 757 को अपलोड कराया जा चुका है। इस मामले में मंडल मुख्यालय गोरखपुर सहित अन्य जनपद महराजगंज से पीछे हैं।
विज्ञापन

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को अब एआई के जरिये सशक्त बनाया जाएगा। इसके लिए पिछले सप्ताह तहत टीबी मुक्त भारत एप लांच किया गया है। जिले में टीबी अभियान के नोडल ने बताया कि विकसित एप टीबी मरीजों तक मदद और जानकारियां आसानी से पहुंचाएगा। इसका उद्देश्य निक्षय मित्रों, मरीजों, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों को एक डिजिटल मंच पर जोड़ना है।
खुशी चैटबाट से क्षय रोगियों की खिलेगी मुस्कान
इस एप की तमाम खूबियों में खुशी चैटबाट प्रमुख है। यह टीबी नियंत्रण के लिए हर जानकारी से रोगियों को अपडेट रखेगी। नोडल के मुताबिक संवादात्मक चैटबाट खुशी टीबी संबंधी जानकारी, परामर्श और आवश्यक सेवाओं तक पहुंच बनाने में मददगार है। यह एप स्वयंसेवकों और स्वास्थ्य टीमों के लिए भी उपयोगी है, इससे इलाज की डिजिटल निगरानी संभव होगी। यह एप क्षय रोगियों को कब दवा लेनी, कितने दिन तक लेनी व इस समय जनपद में टीबी की जांच कहां हो सकती, कहां दवा उपलब्ध इन सब विषयों पर अलर्ट रखेगा।
विज्ञापन

जनपद में कुल टीबी रोगियों की संख्या- 2735
एप डाउनलोडिंग में मंडल
- महराजगंज-757
- गोरखपुर - 545
- देवरिया - 449
- कुशीनगर -397
वर्जन
देश को टीबी मुक्त बनाना शासन व स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। जागरूकता व क्षय रोगियों की सहूलियत के लिए टीबी मुक्त भारत मोबाइल एप लांच किया गया है। इसकी डाउनलोडिंग के मामले में जिले का प्रदर्शन मंडल में उत्कृष्ट है।
-डॉ. एके द्विवेदी, सीएमएस, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें