फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एआई इनबिल्ड ईयर बड बने स्टेटस सिंबल

Tue, 29 Jul 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। महंगे स्मार्ट फोन के साथ मोबाइल एसेसरीज भी युवाओं के लिए स्टेटस सिंबल बन गए हैं। व्यापारियों ने यह भांप कर इस कारोबार को कमाई का जरिया बना लिया है। ईयर बड, पावर बैंक, ब्लूटूथ नेक बैंड व एआई इन बिल्ड ईयर फोन की डिमांड इन दिनों बढ़ गई है।
विज्ञापन

मोबाइल शाप पर अब सिर्फ स्मार्ट फोन ही नहीं एसेसरीज की बिक्री भी कमाई का जरिया है। तार वाले ईयर फोन की जगह युवा ब्लूटूथ ईयर बड खरीद रहे हैं। मुख्यालय हनुमान गढ़ी के निकट मोबाइल शाप संचालक सुरेश कुमार के मुताबिक ईयर बड और नेक बैंड को इस्तेमाल करना आसान है। इसमें तार का झंझट नहीं रहता। मोबाइल फोन चार्ज मोड पर रखकर भी इनका उपयोग किया जा सकता है। पहले इनकी बिक्री ऑनलाइन अधिक होती थी लेकिन मोबाइल शाप पर उपलब्धता हुई तो लोग दुकान से ही खरीद रहे हैं। सुरेश ने बताया कि इनकी कीमत साउंड क्वालिटी और ब्रांड के अनुसार होती है।
कारोबारी आकाश कश्यप के मुताबिक अब एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) इनबिल्ड ईयर बड अधिक बिक रहे हैं। इनकी खासियत यह है कि मोबाइल में सेव फोन नंबर या म्यूजिक का उपयोग सिर्फ बोलकर ही किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह 1500 से 2000 तक की रेंज में अधिक बिक रहे हैं। जनपद में 70 से अधिक बड़े मोबाइल शाॅप हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें