फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आय बढ़ाने में आगे, यात्रियों को सुविधाएं देने में पीछे

Tue, 16 May 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
बस स्टेशन पर पेड़ की छाया में खड़े यात्री।संवाद
विज्ञापन
महराजगंज डिपो पर जमीन पर बैठकर बस का इंतजार करते हैं यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्थानीय बस स्टेशन से अगर बस पकड़ना चाहते हैं तो पहले पानी खरीद कर लीजिए। क्योंकि यहां यात्री सुविधाओं का हाल बेहाल है। बस स्टेशन पर बेंच नहीं हैं। यात्री जमीन पर बैठकर बस का इंतजार करते हैं। शौचालय की भी व्यवस्था नहीं है। इसके बावजूद महराजगंज डिपो की आमदनी प्रत्येक दिन करीब सात से आठ लाख रुपये है। यात्रियों का कहना है कि आमदनी के बाद भी परिवहन निगम बेहतर ढंग से यात्री सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पा रहा है।
स्टेशन पर सोमवार को कई यात्री ठूठीबारी जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे, मगर बस नहीं मिल पा रही थी। लंबे समय से खड़े कुछ यात्रियों के पैर दुखने लगे थे। ऐसे में वह परिसर में खड़ी बाइक पर टेक लगाकर बैठक गए। यात्रियों ने बताया कि स्टेशन पर बस में सवार होने पर काफी दिक्कत होती है। अधिकारी इस समस्या के प्रति गंभीर नहीं है। महराजगंज डिपो से 50 बसें संचालित होती हैं। इनमें दो-चार बसें अक्सर खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन

महराजगंज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा से जब रोडवेज की आय के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आय के बारे में जानकर आप क्या करेंगे। कल कोई बात हो जाय तोजवाबदेह होंगे। यात्रियों को कोई समस्या नहीं है। सारी व्यवस्थाएं ठीक हैं।
...
स्टेशन पर कोई सुविधा नहीं है। आधे से अधिक यात्री टेंपो व टैक्सी से यात्रा करते हैं। परिसर में न तो पेयजल की व्यवस्था है न ही शौचालय की। धूप में खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

शिवम जायसवाल, यात्री
...
बस का इंतजार करने के दौरान अगर शौच की जरूरत पड़ जाय तो बाहर जाना पड़ता है। एक साल गुजर गया, लेकिन अब तक स्टेशन बनकर तैयार नहीं हो पाया। बस भी स्टेशन पर समय से नहीं मिलती है।
अंकुर गुप्ता, यात्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें