संतकबीरनगर। महिला थाना पर टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल साथ-साथ कार्यक्रम के तहत सात जोड़ों को बिखरने से बचाया। परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना पर एसओ पूनम मौर्या एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी के अध्यक्षता में सात मामले आए। जानकारी के अनुसार शर्मिला व राकेश, अंकिता चौधरी व विजय सेन चौधरी पुनीता सिंह व घिरेन्द्र, जितेन्द्र निषाद व सुशीला, जगदीश निषाद व चांदनी, शालू व आनन्द शर्मा और उर्मिला व मोहर के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया था। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को काफी समझा-बुझाकर एक साथ खुशी-खुशी रहने के लिए तैयार कराया। जिसके बाद दोनों पक्षों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया। संवाद