फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनशन पर बैठी महिला के समर्थन में भारतीय मजदूर किसान

Thu, 15 Jun 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
नौतनवां तहसील परिसर में धरने पर बैठी महिला सुमन पांडेय के साथ भारतीय मजदूर किसान संगठन दलित के
विज्ञापन
महराजगंज। नौतनवां कस्बे के सिद्धार्थ नगर वार्ड की सुमन ने सास, ससुर और देवर पर घर में ताला लगाकर बाहर करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह एक सप्ताह से तहसील परिसर में धरने पर बैठी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को भारतीय मजदूर किसान संगठन के पदाधिकारियों ने महिला का समर्थन किया। सुमन पांडेय व उनके सास-ससुर के बीच मकान में रहने को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

सुमन ने बताया कि एक सप्ताह से उनके सास ससुर घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा कर बाहर कर दिए हैं। थाने से पुलिस लेकर घर पहुंचीं लेकिन ताला नहीं खुलवा पाई। थाने में न्याय न मिलने पर वह सीओ कार्यालय गई तो वहां से भी थाने जाने के लिए कहा गया। धरने पर बैठी सुमन भारतीय मजदूर किसान संगठन की महिला जिलाध्यक्ष हैं। संगठन की मांग है कि तत्काल समस्या का सुनवाई किया जाए नहीं तो भारतीय किसान मजदूर दलित संगठन 21 जून को धरना पर बैठ जाएगा। मौके पर राजेंद्र चौधरी, खुशबूद्दीन खान, राममिलन वर्मा, सुकई गुप्ता, परविंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें