फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशलेस हुए बैंक, गुस्साए लोग ताला डाल सड़क पर उतरे

Thu, 08 Dec 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
परतावल बैंक में पैसा न मिलने पर ग्राहको ने गोरखपुर महराजगंज मार्ग जाम लगाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज/फरेंदा/निचलौल। नोट बंदी के एक माह बाद भी बैंकों पर कतार छोटी होने के बजाया लंबी ही होती जा रही है। इस कड़ाके की ठंड में घंटों लाइन में खड़े होने के बाद भी बुधवार को जब रकम नहीं मिली तो लोगों का धैर्य जवाब दे गया। फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग करीब तीन घंटे तो निचलौल सिसवा मुख्य मार्ग एक घंटे जाम रहा। कई जगहों पर बैंक कर्मचारियों के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कैश की किल्लत से भैया फरेंदा मेें बैंक में ताला लगाकर कर्मचारी फरार हो गए। 
विज्ञापन


फरेंदा क्षेत्र में बैंकों पर पुरुषों के साथ ही महिलाओं की लंबी कतार लग रही है। लेहड़ा पूर्वांचल बैंक पर कैश के अभाव में चार-पांच दिनों से भुगतान नहीं हो रहा है। एसबीआई की शाखा बृजमनगंज व पूर्वांचल ग्रामीण बैंक बृजमनगंज में निकासी न होने से बुधवार को एक बार फिर लोग मायूस हुए। पूर्वांचल बैंक लेहड़ा में तो ग्राहकों का उग्र रूप देखने को मिला। यहां रकम निकालने आए सुबराती, हतरतअली, नईम, शमशाद, रामआसरे, कोलही प्रसाद, सुरेश, राजेंद्र, पार्वती देवी समेत सैकड़ों लोगों ने दोपहर 12 बजे तक धैर्य बनाए रखा।

लेकिन जैसे ही पता चला कि कैश नहीं है तो लोगों के सब्र का बांध टूट गया। ग्राहकों के तेवर देख बैंक कर्मियों के हाथ-पांव फूलने लगे। बैंक कर्मी बैंक से बाहर निकल ताला लगाकर इधर-उधर छिप गए। आक्रोशित लोगों ने फरेंदा-बृजमनगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक मार्ग बंद रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ साथ कुछ लोगों की पहल पर मामला शांत हुआ। यही हालत भैया फरेंदा में हुई। कैश के अभाव मेें बैंक में ताला लगा कर्मी फरार हो गए। 
विज्ञापन


निचलौल में बुधवार को भोर से ही लाइन में खडे़ लोगों को बैंक खुलने पर पता चला कि कैश नहीं है तो उग्र हो गए और बैंक के मेन गेट में ताला जड़ सड़क पर जाम लगा दिया। बैंक कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी के बीच स्थिति तनाव पूर्ण होती देख बैंक सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने थाने को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंचे एसओ ने लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक निचलौल सिसवा मार्ग जाम रहा।

बता दें कि कैश किल्लत से जूझ रहे लोग भोर में ही बैंक पहुंच जा रहे हैं। मंगलवार को छुट्टी के बाद बुधवार को जब बैंक खुला तो कैश की किल्लत की खबर मिलते ही लाइन में लगे लोग आपा खो बैठे। मीलों दूर से आए लोगों का गुस्सा बैंक कर्मियों के खिलाफ फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने बैंक के मुख्य गेट में ताला जड़ नारेबाजी करने लगे। लोगों का कहना था कि जब बैक में कैश नही था तो बैंक ने नोटिस क्यों नहीं चस्पां किया था। यही नहीं, बैक खुलने के एक घंटे बाद बैंक कर्मियों ने कैश खत्म होने की जानकारी दी। इधर, सड़क जाम की खबर सुनते ही मौके पर पहुंचे एसओ श्रीकांत राय ने लोगों को समझा बुझा कर जैसे तैसे जाम हटवाया और बैंक का ताला खुलवाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक निचलौल सिसवा मुख्य मार्ग जाम रहा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें