पनियरा के रजौड़ा में घटिया ईंट को खड़ंजे में लगाने पर लोगों ने विरोध जताया।
- फोटो : असहद अंसारी
दोयम दर्जे की ईंट से खड़ंजा निर्माण का गांव वालों ने विरोध किया। रजौड़ा खुर्द के बुद्धू टोले में फारेस्ट रोड से चकरोड पर ग्राम सभा के मद से काम हो रहा है। रविवार को गांव वालों ने विरोध किया। कहा कि सेम ईंट जल्द टूट जाएगी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गया प्रसाद ने कहा कि रंजिशन लोग विरोध कर रहे हैं। सेक्रेटरी ऋषिकेश पटेल ने कहा कि ईंट वापस कराई जाएगी। विरोध करने वालों में पूर्व प्रधान प्रतिनिधि शिवपूजन, रमेश यादव, हरिश्चंद्र यादव, राम बृक्ष मौर्य, केशव मौर्य, उमेश यादव, संतोष आदि रहे।