फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिद्धि दात्री का पूजन कर कन्याभोज कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। शारदीय नवरात्र की नवमी पर मां दुर्गा की नवीं शक्ति सिद्धिदात्री का पूजन किया गया। देवी भक्तों ने सिद्धिदात्री की आराधना कर उनसे सभी सिद्धियां मांगीं। पूरे दिन देवी मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों और घरों में हवन-पूजन चलता रहा। श्रद्धालुओं ने कन्या भोज कराया। आरती में उमड़े भक्तों ने माता के जयकारे लगाए। इस दौरान जगह-जगह भंडारा हुआ। क्षेत्र के देउरवा दुर्गा मंदिर,कामतारोड दुर्गा मंदिर में शनिवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने अगरबत्ती,कपूर,धूप,जलाया, नारियल तोड़ा और हवन किया। जो श्रद्धालु मंदिर नहीं जा सके, उन्होंने घरों में ही पूजन अर्चन, कन्या पूजन तथा भोजन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें