फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नईकोट के युवक की चेन्नई में ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। नौतनवा थानां क्षेत्र के नईकोट निवासी अमनदीप पासवान (24 वर्ष) की चेन्नई में मंगलवार को ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बुधवार शाम को रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव दिए। चेन्नई में ही उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, युवक की शादी तय हो गई थी। दिवाली बाद विवाह का दिन तय होना था। अमनदीप दो महीने पूर्व घर से चेन्नई कमाने गया था। पिता सुक्खू पासवान ने बताया कि बड़ा बेटा अमनदीप चेन्नई में एक हार्डवेयर की दुकान पर काम करता था। सुबह 10 बजे उन्होंने उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो उसके मोबाइल का स्विच ऑफ था। पूरा दिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ रहने चिंता बढ़ती गई। उसके रूम में रहने वाले साथियों का जवाब था कि सुबह ड्यूटी के लिए गया, लेकिन लौटा नहीं है। उसके मालिक ने बताया कि आज काम पर नहीं आया।
उसी शहर में छोटा बेटा अजय पासवान और भाई संत कुमार रहते हैं। मोबाइल बंद होने के चलते वे भी संपर्क नहीं कर पा रहे थे। थक-हारकर सभी उसे ढूंढते हुए रात में रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे अधिकारी ने ट्रेन से कटे युवक की फोटो दिखाई, जो अमनदीप का ही था। मृतक पिता सुक्खू भी चेन्नई ही रहते हैं। 20 दिन पूर्व चचेरे भाई की मौत होने पर वे गांव आए थे। हादसे के बाद माता नीजा पासवान, दादी कलावती और विवाहित बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें