फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पहले प्रेमी पर केस दर्ज कराकर दूसरे के साथ भागी प्रेमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
-छात्र अपने दूसरे प्रेमी के साथ पकड़ी गई, पुलिस कर रही पूछताछ, बचाव टीम ने दिन भर नहर में खोजा
विज्ञापन

-पहले वाले प्रेमी, उसके माता-पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत दर्ज किया गया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नहर के किनारे सुसाइड नोट लिखकर फरार होने वाली 11वीं की छात्रा परतावल क्षेत्र में अपने दूसरे प्रेमी के साथ पकड़ी गई। पहले प्रेमी को फंसाने के लिए छात्रा ड्रामा कर दूसरे प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। उसके पहले उसने नहर के किनारे पत्र छोड़ कर यह दिखाया कि वह नहर में कूद गई है, जबकि हकीकत में वह दूसरे प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। पकड़े जाने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मोबाइल काॅल डिटेल खंगालने पर पूरी कहानी सामने आई।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की छात्रा ने सोमवार को बल्लो व बरवा विद्यपति गांव के पास बड़ी नहर में कूदने का नाटक रचा। नहर की पटरी के पास छात्रा का बैग, दुपट्टा, आई कार्ड व एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें छात्रा ने लिखा कि मम्मी-पापा मुझे माफ करना। मैं किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रही। उसे छोड़िएगा नहीं। उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाइएगा। इसके बाद छात्रा के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी प्रेमी, उसके माता-पिता पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को जब परतावल कस्बे के छात्रा बरामद हो गई तो पहले वाले प्रेमी के परिजनों ने राहत की सांस ली।
पुलिस ने मोबाइल काॅल डिटेल खंगाली तो पूरी कहानी सामने आ गई। छात्रा के मोबाइल में तमाम ऐसे नंबर मिले, जिन पर उसने लंबे समय तक बातचीत की थी। इसी आधार पर दूसरे प्रेमी को दबोचा गया, तो उसने बताया कि परतावल के गेस्ट हाउस में लड़की को रखा है। पुलिस टीम वहां पहुंची तो छात्रा को पकड़ कर लाई। प्रेमी व छात्रा से पूछताछ की जा रही है।

-

दिनभर नहर में खोजती रही टीम

छात्रा के नहर में डूबने की आशंका को देखते हुए बचाव टीम दिन भर उसे खोजती रही। दोपहर बाद पता चला कि वह परतावल में मिली है, तो टीम के सदस्यों ने खोजने बंद किया।
विज्ञापन


हसबैंड नाम से दर्ज किया था मोबाइल नंबर

छात्रा का चक्कर कई युवकों से है। उसके मोबाइल में हसबैंड नाम से कई नंबर दर्ज हैं। वन टू करके सेव किए गए हैं। पुलिस को उसके मोबाइल से कई अहम जानकारी मिली है। उस आधार पर भी जांच की जा रही है।

-

छात्रा को बरामद कर लिया गया है। उसके साथ एक युवक भी है। दोनों से पूछताछ कर अहम जानकारी ली जा रही है।

-आनंद कुमार गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक, सदर कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें