फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा मोहल्ले में सोमवार को किराये के कमरे में रह रही 21 वर्षीय छात्रा का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने फिलहाल किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन




महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के हेमछापर निवासी तसीबुन निशा (21) पुत्री रईस अहमद मगरवारा में सभासद शिवकुमारी गुप्ता के मकान में किराये पर रहती थी। बड़े भाई मेराज ने बताया कि बहन ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया था। वह अकरमपुर स्थित एसीआई कपड़ा कंपनी में इंटर्नशिप कर रही थी। इंटर्नशिप का दूसरा साल चल रहा था।



सोमवार सुबह मकान मालिक ने कमरे में उसका शव फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मगरवारा चौकी इंचार्ज रविशंकर पांडेय ने मौके पर पहुंचकर जांच की और परिजनों को फोन कर बुलाया। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल भी खंगाला, लेकिन कोई संदिग्ध जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन




तसीबुन छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी। बेटी की मौत से मां हाजरा खातून समेत परिवार के लोग बेहाल हैं। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन ने कोई आरोप नहीं लगाया है और शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें