फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अधिवक्ताओं ने आंदोलन की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। एक अधिवक्ता की भतीजी के अपहरण के मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में सोमवार को आक्रोशित अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। वहीं, अधिवक्ताओं ने सीओ को पत्र देकर आंदोलन की चेतावनी दी। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विभूति प्रसाद यादव एवं सचिव शमसुद्दीन खान का कहना है कि पुलिस जानबूझकर अधिवक्ताओं के मामलों की सुनवाई करने से कतरा रही है। एक अधिवक्ता साथी की भतीजी का किसी युवक ने परिजनों के सहयोग से अपहरण कर लिया है। मामले में मुकदमा भी दर्ज है। बावजूद इसके पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी करने में आनाकानी कर रही है। मामले को लेकर डीएम को भी पत्र भेजा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जल्द ही मामले का संज्ञान नहीं लिया गया तो अधिवक्ता संघ आंदोलन को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें