फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पत्रावलियों के रखरखाव में की कमी को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
भ्रष्टाचार को लेकर फरेंदा तहसील में प्रदर्शन करते  वकील।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार
विज्ञापन

फरेंदा। राजस्व न्यायालयों और बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी न्यायालयों में पत्रावलियों के रखरखाव में की कमी को लेकर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया।
विज्ञापन

रेवन्यू बार एसोसिएशन फरेंदा के बैनर तले अधिवक्ताओं ने बैठक किया। इस दौरान राजस्व न्यायालय, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी व न्यायालय में पत्रावलियों के रखरखाव में कमी चर्चा की गई। इसके बाद अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अधिकारियों की मनमानी से वादकारियों को परेशानी हो रही है। पत्रावलियों का रखरखाव नहीं हो रहा है। इससे अधिवक्ताओं के साथ वादकारियों को परेशानी हो रही है। इस दौरान अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, मंत्री सतीश चंद दुबे, अष्टभुजा वर्मा, सरोज नरायण मिश्र, राघवेंद्र उपाध्याय, सेराज अहमद,ब्रम्हानंद मिश्रा, परमात्मा सिंह, रवि पासवान, परमात्मा त्रिपाठी, ओंकार मौर्य, सचिन त्रिपाठी, रामनरायन शुक्ला, रत्नेश उपाध्याय, संजय यादव, महेश खेतान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें