फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सभी तहसीलों में कामकाज ठप कर हापुड़ की घटना का जताया विरोध, डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/नौतनवा। हापुड़ की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान अधिवक्ताओं ने हापुड़ की घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही सभी तहसीलों में अधिवक्ताओं ने कामकाज बंद कर विरोध प्रकट किया।
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री धर्मेद्र त्रिपाठी ने कहा कि हापुड़ में अधिवक्ताओं के दुर्व्यवहार एवं मारपीट के मामले में जो एसआईटी गठित हुई है, उसमें बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश या उच्च न्यायालय के किसी सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति को सदस्य नहीं बनाया गया है। इससे निष्पक्ष जांच होने की कोई संभावना नहीं है। अधिवक्ताओं के सम्मान की रक्षा के लिए संगठन आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवा तहसील इकाई के बैनर तले अधिवक्ता हापुड़ की घटना को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलम बंद हड़ताल पर रहे। रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवा के सचिव वीरेंद्र नाथ पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद शुक्ल ने कहा कि हापुड़ की घटना बहुत ही निंदनीय है। कसूरवारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, विभूति यादव, संजय सोनी, रमेश यादव, अमरेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें