फरेंदा। उत्तर प्रदेश बार काउंसिंल के आह्वान पर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने हापुड़ घटना के विरोध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रमेश कुमार को सौंपा। अध्यक्ष प्रेम सिंह व मंत्री सुरेंद्र नाथ पांडेय सहित कई अधिवक्ता दीवानी न्यायालय से निकल कर पैदल एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां पर पांच सूत्री ज्ञापन दिया। अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता संरक्षण नियम तत्काल लागू करने व हापुड़ के दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई, फर्जी मुकदमों की वापसी सहित अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की। इस दौरान एसएम श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, शंभू यादव, शैलेंद्र श्रीवास्तव, ओंकारनाथ मौर्या आदि मौजूद रहे।