फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वाहन क्षतिग्रस्त होने पर अधिवक्ताओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। तहसील परिसर में नगर पालिका का लिफ्टर टूटने से पास में खड़ी अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव एवं अधिवक्ता जगनारायण की चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त होने से अन्य अधिवक्ता आक्रोशित हो उठे। अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर घायल विद्युतकर्मी का संपूर्ण इलाज एवं क्षतिग्रस्त वाहनों की विभाग से मरम्मत कराने की मांग करते हुए तहसील में हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम नवीन प्रसाद एवं नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव व नगर पालिका के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की गहमागहमी के बाद अधिकारी वाहनों की मरम्मत एवं अधिवक्ताओं की अन्य मांग पूरी करने की बात पर अपनी सहमति व्यक्त किए। तब जाकर स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें