फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अधिवक्ताओं ने एसडीएम न्यायालय का बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

Thu, 22 May 2025 05:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। एसडीएम निचलौल की कार्यप्रणाली से आक्रोशित बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को एसडीएम न्यायालय का बहिष्कार करके प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम से वार्ता कर समस्याओं के समाधान की गुहार लगाई गई थी, लेकिन उनकी कार्यप्रणाली जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

एसडीएम न्यायालय का बहिष्कार कर प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ता विजय कुमार तिवारी, संगम पांडेय, अशोक मणि, राकेश चौबे, त्रिपुरेश पांडेय, कृष्ण कुमार चौहान, नवीन मिश्रा, अरविंद मिश्रा, प्रवीण पांडेय आदि ने बताया कि एसडीएम की कार्यप्रणाली से वह लोग बहुत दिनों से नाराज चल रहे थे।
इन दिनों समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम से वार्ता कर गुहार भी लगाई गई थी, लेकिन एसडीएम की लापरवाही और मनमानी के चलते उन लोगों की समस्या जस की तस बनी हुई है। इन लोगों ने आगे कहा कि पत्रावलियों में समय से आदेश नहीं पारित हो पा रहा है, जिससे वादकारियों का नुकसान हो रहा है। इतना ही नहीं तहसील परिसर में लगी आरओ मशीन खराब है। ऐसे में तहसील आने वाले फरियादियों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

शौचालय की सफाई नहीं होने से चारों तरफ बदबू फैल रही है। ऐसे में उन लोगों के साथ ही फरियादियों को भी काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि इन सभी समस्याओं का समाधान नहीं होने तक एसडीएम न्यायालय का बहिष्कार और प्रदर्शन जारी रहेगा।
वहीं एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने बताया कि अधिवक्ताओं का आरोप निराधार है। तहसील आने वाले फरियादियों की हर समस्याओं का नियम के मुताबिक समाधान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें