फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विजय फिर बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष, स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कांग्रेस ने एक बार फिर विजय सिंह एडवोकेट पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने उनके दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने की विज्ञप्ति जारी की है।
विज्ञापन

रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। स्वागत से अभिभूत विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें दोबारा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में कांग्रेस संगठन को और मजबूत किया जाएगा। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें