फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठीचार्ज फायरिंग के विरोध में गरजे अधिवक्ता

विज्ञापन
निचलौल में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
लाठीचार्ज फायरिंग के विरोध में गरजे अधिवक्ता
विज्ञापन

महराजगंज। तहसील बार एसोसिएशन निचलौल के अधिवक्ताओं ने दिल्ली में अधिवक्ताओं के ऊपर लाठीचार्ज व फायरिंग के विरोध मे बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि दिल्ली में अधिवक्ता व पुलिस के बीच झड़प हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस द्धारा अधिवक्ताओं के ऊपर लाठीचार्ज करते हुए फायरिंग कर दी जिसमें कई अधिवक्ता घायल हो गए। इसी घटना पर विरोध करते हुए तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कार्यवाहक अध्यक्ष अरविंद मिश्र के नेतृत्व में न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए न्यायालय गेट पर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के ऊपर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए पीडित परिवार को पचास लाख रुपये देने की मांग की। दोषी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस दौरान तहसील बार के मंत्री नवीन मिश्रा, राकेश चौबे, कृष्ण कुमार चौहान, अखिलेश कुमार दूबे, नंद कुमार गुफ्ता, कृष्ण मोहन मिश्र, संगम पांडेय, दुर्गेश चौधरी, प्रवीण पांडेय, अवधेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें