- जिला पंचायत राज अधिकारी ने संचारी रोग की कार्ययोजना न देने पर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। संचारी रोग नियंत्रण की कार्ययोजना उपलब्ध न
कराना लक्ष्मीपुर के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को भारी पड़ गया। जिला पंचायत राज अधिकारी ने उनके कृत्यों की निंदा करते हुए उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है।
संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत से ब्लॉक स्तरीय कार्ययोजना मांगी गई थी, इसमें रुचि न लेने पर लक्ष्मीपुर के प्रभारी सहायक विकास अधिकारी प्रमोद कुमार यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने कहा कि दायित्वों के प्रति शिथिलता बरतने वालों की जवाबदेही तय होगी।
-
आज एक घंटे आयोजित करें स्वच्छता श्रमदान
महराजगंज। जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने सभी खंड विकास अधिकारियों व सहायक विकास अधिकारी पंचायत को पत्र भेजकर रविवार को सुबह 10 से 11 बजे तक स्वच्छता संबंधी श्रमदान करने को कहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांवों मेंं यह आयोजन कराया जाएगा तथा उससे जुड़े फोटो को स्वच्छता ही सेवा वेबसाइट पर अपलोड कराया जाए।
इस अवसर पर सामुदायिक शौचालयों को भी साफ कराया जाए, अच्छा कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित किया जाए। इन सभी कार्यों को ग्राम पंचायत की ओर से पूरी तत्परता से कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसमें लापरवाही सामने आने पर दोषियों की जवाबेदही सुनिश्चित की जाएगी।