फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पनियरा ब्लॉक में नौ सचिवों ने बिना सत्यापन किया दो करोड़ का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा ब्लॉक में बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। नौ सचिवों ने दो करोड़ एक लाख 32 हजार 446 रुपये के कार्यों का भुगतान बिना भौतिक सत्यापन के कर दिया। यह धनराशि 15वें और पंचम वित्त आयोग की निधि से थी।
विज्ञापन

शासन के दिशा-निर्देशों की अनदेखी करते हुए यह भुगतान किया गया। मामला खुलने पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत (एडीओ पंचायत) ने कार्रवाई की। उन्होंने सभी नौ सचिवों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर अभिलेख जमा करने का आदेश दिया है। यह अनियमितता तब उजागर हुई जब इसी ब्लॉक के एक ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित किया गया।
उस अधिकारी पर 70 लाख 40 हजार रुपये की अनियमितता का आरोप था। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) ने उसे निलंबित कर जांच बिठाई थी। एडीओ पंचायत के पत्र में सभी सचिवों पर अनियमितता का विवरण है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत राधेश्याम सिंह ने बताया कि पहले भी नोटिस दिए गए थे।
विज्ञापन


इन सचिवों को जारी हुआ है नोटिस
सचिव ऋषिराज पटेल पर 20 लाख 97 हजार 964 रुपये की अनियमितता है। मनोज गुप्ता पर 20 लाख 19 हजार 510 रुपये का आरोप है। रामनयन पर 41 लाख 86 हजार 716 रुपये का भुगतान बिना सत्यापन का आरोप है। सुनील कुमार गौड़ पर 10 लाख 24 हजार 290 रुपये, संजय गौड़ पर 26 लाख 80 हजार 936 रुपये, विवेक कुमार पर नौ लाख 84 हजार 584 रुपये, बाल मुकुंद पांडेय पर 22 लाख 87 हजार 953 रुपये, सूर्य प्रकाश रंजन पर 34 लाख 97 हजार 748 रुपये और हिरालाल चौधरी पर 13 लाख 52 हजार 155 रुपये की अनियमितता का आरोप है।
विज्ञापन

बोले अधिकारी
मामले में इन सचिवों को नोटिस जारी किया गया है। किसी ने अभी तक साक्ष्य और अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया है।
- राधेश्याम सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, पनियरा ब्लॉक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें