पहले चरण में प्रवेश के लिए छह फरवरी से होगा ऑनलाइन आवेदन
बच्चों को बेहतर ढंग से शिक्षित करने के लिए इस बार पहले ही शुरू की गई प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत इस बार तीन चरणों मेंं प्रवेश की प्रकिया को समय से पूरा कराया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए समयसारिणी जारी कर दी गई है। पहले चरण में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी छह फरवरी से वेबसाइट ह्म्ह्लद्ग25.ह्वश्चह्यस्रष्.द्दश1.द्बठ्ठ पर आवेदन कर लाभ उठाएं।
शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत दुर्बल वर्ग व अलाभित समूह के बच्चों को भी निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश दिला कर उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास होता है। उनकी पढ़ाई पर आने वाले व्यय को विभाग की ओर से वहन किया जाता है। अभी तक प्रवेश प्रक्रिया अप्रैल अथवा मई में प्रारंभ होती थी लेकिन इस बार उसे समय से प्रारंभ कर दिया गया है।
पहले चरण के लिए छह से 28 फरवरी तक आवेदन होगा। एक से 10 मार्च तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से आवेदन पत्रों का सत्यापन कर प्रवेश के लिए सहमति दी जाएगी। 12 मार्च को लाॅटरी निकलेगी तथा चार अप्रैल को उनका प्रवेश होगा।
दूसरे व तीसरे चरण में प्रवेश का कार्यक्रम
दूसरे चरण में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को 14 मार्च से छह अप्रैल के बीच आवेदन करना होगा। सात से 17 अप्रैल के बीच जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से सत्यापित कर उस पर सहमति दी जाएगी। 19 अप्रैल को लाॅटरी निकलेगी व 28 अप्रैल को बच्चों का प्रवेश कराया जाएगा। तीसरे चरण में 20 अप्रैल से 12 मई तक आवेदन होगा। 13 मई से 23 जून तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से सत्यापित कर उसे लाॅक किया जाएगा। लाॅटरी 25 जून को निकलेगी तथा उनका प्रवेश पांच जुलाई को होगा।
कोट
शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों के प्रवेश की समयसारिणी जारी कर दी गई है। प्रवेश के इच्छुक लोग उसका लाभ उठाएं।
-आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी