फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रवेश काउंसिलिंग शुरू, बने हेल्प डेस्क

Sat, 28 Jun 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की काउंसिलिंग शुक्रवार को पुरैना सहित निचलौल, फरेंदा व नौतनवां में प्रारंभ हो गई। सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिक ट्रेड में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। प्रत्येक कालेज में 180 व 18 लेटरल सीट पर प्रवेश होगा।
विज्ञापन

जेईई सीयूपी 2025 की काउंसिलिंग प्रक्रिया पुरैना में शुरु हुई। पहले दिन काउंसिलिंग में 20 आवेदकों ने हिस्सा लिया। यहां तय 180 सामान्य व 18 लेटरल सीटों पर लगभग 500 से अधिक प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के बीच काउंसिलिंग से निर्धारण प्रक्रिया प्रभावी की गई है। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को पसंदीदा राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में प्रवेश का मौका दिया गया है।
पुरैना राजकीय के प्रवेश नोडल संदीप कुमार सिंह ने बताया कि इस बार की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी व सुलभ बनाने के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेजों में हेल्प डेस्क व च्वाइस फिलिंग सेंटर स्थापित किया गया है। चॉइस फिलिंग एवं डाॅक्यूमेंट वेरीफिकेशन यहां से पूरी कराई जा रही है। सिविल, इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल इंजीनियरिंग की ट्रेड का निर्धारण शुरू है।
विज्ञापन

पुरैना राजकीय सेंटर शिक्षण-प्रशिक्षण के लिहाज से खासा लोकप्रिय है। इस लिए यहां अधिक विद्यार्थियों ने च्वाइस फीड की है। काउंसिलिंग में पहुंचे आवेदकों से जेईईडाटसीयूपीडाटएडमिशनडाटएनआईसीडाटइन पर लॉगिन आईडी, पासवर्ड व मोबाइल नंबर फीड कराया गया। क्योंकि सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं संदेश एप और मोबाइल ओटीपी के माध्यम से ही काउंसिलिंग पूर्ण होने पर दिया जाएगा।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज़, पासपोर्ट साइज फोटो और कॉलेज आवंटन पत्र लेकर ही कालेज के निर्धारित हेल्प सेंटर पर पहुंचकर सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराएं। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। प्रवेश प्रक्रिया की किसी भी समस्या के समाधान के लिए स्कूल प्रशासन तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें