फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आंगनबाड़ी भवन निर्माण में नियमों की अनदेखी का आरोप, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। जद्दूपिपरा ग्राम सभा में 12 लाख रुपये की लागत से बन रहे आंगनबाड़ी भवन के निर्माण में अनियमितता के आरोप लगे हैं। छत की ढलाई में सफेद बालू के इस्तेमाल का वीडियो वायरल होने के बाद निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। इसकी जांच कराई जा रही है। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भवन निर्माण में आठ लाख रुपये वीबी-जी रामजी योजना, दो लाख राज्य वित्त आयोग और दो लाख रुपये अन्य मद से खर्च होने हैं। बीते बृहस्पतिवार को छत की ढलाई के दौरान सफेद बालू का इस्तेमाल किए जाने के आरोपों वाला वीाडियो सामने आया। ग्रामीणों की शिकायत पर काम रोक दिया गया।
मामले में ग्राम पंचायत के कार्य को ठेकेदार से कराने पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्राम प्रशासक जमिरूल्लाह ने बताया कि निर्माण कार्य ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की है। ग्राम पंचायत अधिकारी प्रियंका दुबे ने बताया कि काम रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें