फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने सोनौली में हटाए अवैध निर्माण 

Thu, 12 May 2016 12:43 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
सोनौली में अतिक्रमण हटाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेपाल जाने के लिए बन रही सोनौली गोरखपुर फोरलेन सड़क निर्माण के तहत बुधवार को पुलिस बल के साथ एनएच के अधिकारियों ने टैक्सी स्टैंड से लेकर शून्य तक सड़क पर किए गए अतिक्रमण को  हटाया। इसका कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन प्रशासन ने जेसीवी लगा कर अतिक्रमण को गिरा दिया।
विज्ञापन


 बुधवार की सुबह अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कस्बे के अंदर टैक्सी स्टैंड से लेकर रामजानकी मंदिर तक बीच सड़क से 12 मीटर और यहां से नो मेंस लेंड तक दस मीटर तक के लिए प्रशासन ने स्थानीय लोगों को दस दिन का समय दिया था। 
इसमें लगभग सभी लोगों ने अपने आप अतिक्रमण हटा लिए थे और जिन्होंने ने नहीं हटाया था। उनका एनएच के अधिकारियों ने प्रशासन के सहयोग से गिरा दिया।

 इस मौके पर एसडीएम नौतनवा विक्रम सिंह, सीओ नौतनवा गोपी नाथ सोनी, प्रभारी कोतवाल सोनौली आर के सिंह समेत कई अधिकारियों की मौजूदगी में अभियान को चलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें