सिसवा बाजार। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक संतोष शुक्ला व मुख्य संरक्षा अधिकारी एनके अंबिकेश ने बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। आवश्यकताओं व यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।
एडीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक राम अक्षैवर प्रसाद से संसाधनों की जानकारी की। प्लेटफार्म नंबर दो पर हो रहे उच्चीकरण कार्यों को देखा। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल के नेतृत्व में सभासद संदीप सोनी, सुनील शाही, बैजनाथ जायसवाल, मेहरुद्दीन, धर्मवीर सोनी, संतोष जायसवाल, नागेंद्र जायसवाल ने मांगों का ज्ञापन दिया।
प्लेटफार्म पर यात्रियों के लिए फुट ओवरब्रिज, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, यात्री प्रतीक्षालय, बापूधाम पोरबंदर, बापूधाम मडुवाडीह व गरीब रथ के ठहराव की मांग की। साथ ही नौतनवा-कप्तानगंज सवारी गाड़ी को पनियहवा तक के लिए चलाने की मांग की।
इस मौके पर रेलवे के वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अखिलेश तिवारी, वरिष्ठ सहायक इंजीनियर रामअवध, सीनियर सेक्शन इंजीनियर एके राय, एसटीई त्र्यंबक तिवारी सहित कई अधिकारी कर्मचार उपस्थित रहे।