फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अपर आयुक्त न्यायिक ने निलंबित प्रधानाचार्य से मांगे अभिलेख

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार अगस्त को संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय में सुबह 11 बजे होना होगा उपस्थित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। राजकीय पाॅलीटेक्निक के निलंबित प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह की मुश्किल बढ़ती जा रही है। जांच के लिए गठित समिति का नेतृत्व कर रहीं अपर आयुक्त न्यायिक ने निलंबित प्रधानाचार्य को पत्र भेजते हुए चार अगस्त को प्रकरण से संबंधित सभी अभिलेखों के साथ संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय में सुबह 11 बजे उपस्थित होने को कहा है।
विज्ञापन

राजकीय पाॅलीटेक्निक पुरैना में इसके पूर्व कार्यरत रहे प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार सिंह को राजकीय महामाया पाॅलीटेक्निक धनेवा का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। अतिरिक्त पाॅलीटेक्निक का कार्यभार संभालने के बाद कभी अध्ययनरत विद्यार्थियों तो कभी शिक्षकों व कर्मियों से उनके विवाद की बात सामान्य रूप से सामने आती रही। हद तब हो गई जब उन्होंने विद्यार्थी के साथ दुर्व्यवहार किया तथा उसका वीडियो वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद शासन स्तर से प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया गया। उनके प्रकरण की जांच के लिए आयुक्त ने तीन सदस्यीय समिति गठित की है। समिति का नेतृत्व कर रही अपर आयुक्त न्यायिक अनुज मलिक ने निलंबत प्रधानाचार्य से प्रकरण से संबंधित अभिलेख के साथ चार अगस्त को उपस्थित रहने को कहा है।
विज्ञापन


राजकीय पालीटेक्निक के निलंबित प्रधानाचार्य को चार अगस्त को गोरखपुर में समिति के समक्ष उपस्थित रहने को कहा गया है।
संतोष कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें