फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वाराणसी-लखनऊ रूट पर चलेंगी अतिरिक्त बसें

Sat, 19 Oct 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। दीपावली पर्व पर यात्रियों को परेशानी न हो इसके देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने 25 अक्तूबर से पांच नवंबर तक वाराणसी व लखनऊ रूट पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। तीन-तीन बसें इस मार्ग पर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

दीपावली और छठ पर्व पर बड़ी संख्या में परदेसी अपने घर लौटते हैं। ट्रेनों फुल होने से लोगों का बसों का ही सहारा रह जाता है। भीड़ बढ़ने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को परेशानी न हो इसके देखते हुए महराजगंज डिपो प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, अयोध्या, लखनऊ रूट पर तीन-तीन रोडवेज की बसें संचालित करेगा। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
महराजगंज डिपो के पास निजी और अनुबंधित मिलाकर 62 बसे हैं। यात्रियों की संख्या को देखते हुए अभी तक लखनऊ रूट पर दो और प्रयागराज रूट पर सिर्फ एक बस का ही संचालन होता है, लेकिन 25 अक्तूबर से 5 नवंबर की समय-सीमा तक तीन-तीन बसें इस मार्ग पर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

महराजगंज डिपो के एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि दीपावली को देखते हुए लंबी दूरी पर बसों की संख्या व फेरे बढ़ाने के निर्देश हैं। गोरखपुर व निचलौल रूट पर चल रही तीन-तीन बसों को लंबी दूरी पर संचालित कराया जाएगा। संवादब
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें