फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकचेतना के प्रखर स्वर थे अदम गोंडवी : प्रो. अमरनाथ शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। साहित्यिक संस्था स्पंदन के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को शहर के गोरखपुर रोड पर जनकवि अदम गोंडवी का स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कलकत्ता विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त प्रोफेसर अमरनाथ रहे।
विज्ञापन

अदम गोंडवी को याद करते हुए प्रोफेसर अमरनाथ ने कहा कि अदम गोंडवी लोकचेतना के प्रखर स्वर थे। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से समाज के शोषित, वंचित और पीड़ित वर्ग की आवाज को बुलंद किया। उनकी कविताएं सत्ता, साम्प्रदायिकता, भ्रष्टाचार और सामाजिक असमानता के विरुद्ध तीखा प्रतिरोध प्रस्तुत करती हैं। सरल, सीधी और जनभाषा में लिखी उनकी पंक्तियां आम जनता के हृदय से सीधा संवाद करती हैं। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में काव्य पाठ में सुरेन्द्र पटेल, तशरीफ खान, एस कुमार, राम उजागर, दिव्यांश पांडेय, उमेश सहानी ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम में बुद्धेश मणि, डॉक्टर शिव पटेल, श्रवण पटेल, पशुपति नाथ गुप्ता, आदित्य शर्मा, आलोक रंजन, सुभाष, गोबरधन, वीरेन्द्र व अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें