महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सदर के सभागार में मंगलवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सदर ब्लॉक के छह उप केंद्रों लखिमा थारूआ, घनेवा, कटहरा, रामपुरवा, परासखाड, सलामतगढ़ की आशा कार्यकर्ताओं ने कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक ने चेतावनी दी कि यदि किसी आशा की ड्यू लिस्ट अपडेट नहीं मिली तो उसके विरुद्ध कार्रवाई जाएगी।
डॉ. केपी सिंह ने बताया कि अपने आवंटित क्षेत्र के प्रत्येक परिवार का शत-प्रतिशत सर्वेक्षण कर ग्राम स्वास्थ्य सूचकांक रजिस्टर में विवरण दर्ज करें। सभी सदस्यों की जानकारी ई-कवच पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की मंशानुसार बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए अपडेटेड ड्यू लिस्ट तभी तैयार हो सकती है, जब सर्वे रजिस्टर पूर्ण हो और ई-कवच पोर्टल पर सभी ब्यौरा फीड किया जाए।