फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनावश्यक रूप से जरूरी सेवाओं को बाधित करने पर होगी कार्रवाई

Tue, 02 Jan 2024 08:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मोटर व्हीकल एक्ट के विरुद्ध ट्रक ड्राइवर समिति द्वारा किए जा रहे हड़ताल को समाप्त कराने को लेकर जिलाधिकारी ने ट्रक ड्राइवर संगठनों और ट्रक ड्राइवरों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। जिलाधिकारी ने ट्रक चालकों से हड़ताल समाप्त करने का आग्रह करते हुए कहा कि काम पर आएं और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दें। जिसे शासन या सरकार को प्रेषित कर दिया जाएगा। अभी कानून लागू नहीं हुआ और किसी भी कानून में आवश्यक संशोधन होते रहते हैं। इसीलिए अनावश्यक रूप से न तो आवश्यक सेवाओं को बाधित करें और न ही दूसरे वाहन स्वामियों का उत्पीड़न करें। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी गोरखपुर-सोनौली तथा निचलौल, महराजगंज से गोरखपुर को चलने वाले वाहनों की सुरक्षा के लिए पुलिस टीम बनाई गई है। पुलिस टीम बस, पेट्रोल टैंकर व अन्य छोटे वाहनों के प्रति हड़ताली ड्राइवरों द्वारा किए जा रहे तोड़फोड़ या अन्य किसी प्रकार से हानि व रोकने पर कार्रवाई होगी। ये टीमें फरेंदा, नौतनवां, निचलौल, महराजगंज परतावल में तैनात रहेंगी।
-
सुरक्षित पंप तक पहुंचाए जाएंगे पेट्रोल लाने वाले वाहन
जिलाधिकारी ने कहा कि पेट्रोल व डीजल लाने वाले पेट्रोल टैंकर को सुरक्षित जनपद के पेट्रोल पंपों तक पहुंचाया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी व पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी को नोडल बनाते हुए पेट्रोल और एलपीजी टैंकर हेतु ग्रीन चैनल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने पेट्रोल पंप मालिकों को सीसीटीवी सक्रिय करने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने का भी निर्देश दिया। साथ ही कहा की कोई समस्या होने पर 112 अथवा एसपी कंट्रोल रूम को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें