महाराजगंज। जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर स्थित आईटीएम चौकी के पास अभियान चलाया गया। यहां यातायात पुलिस और थाना कोतवाली की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने स्पीड राडार गन की मदद से गुजरने वाले वाहनों की गति पर नजर रखी और निर्धारित सीमा से अधिक रफ्तार में चल रहे वाहनों की पहचान की। इस दौरान छह वाहनों का चालान काटा गया और 20 का जुर्माना वसूला गया। जांच के दौरान कई वाहन चालक ओवरस्पीडिंग करते पाए गए, जिनके खिलाफ मौके पर ही चालान की कार्रवाई की गई। दर्जनों चालकों पर जुर्माना लगाया गया। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना है।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें और सड़क सुरक्षा नियमों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।