फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ओवरलोड बालू लदे ट्रक को एआरटीओ ने किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर ओवरलोड बालू लदे ट्रक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने ट्रक को पकड़कर थाने पहुंचाया। एआरटीओ मनोज कुमार ने जांच के बाद उसे सीज कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर पिपरपाती के पास बालू लदा एक ट्रक गुजर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने ट्रक को रोककर जांच की। जांच में ट्रक पर निर्धारित क्षमता से अधिक बालू लदा होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ट्रक को थाने ले गई और परिवहन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर एआरटीओ मनोज कुमार ने थाने पहुंचकर ट्रक की जांच की और ओवरलोडिंग के मामले में सीज कर दिया। विभाग की ओर से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने से वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


इस संबंध में एआरटीओ मनोज कुमार ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें