फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ पुलिस ने रविवार को अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने चेकिंग की। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते मिले 1461 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अभियान के तहत बाजार, चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जांच की गई। शराब पीकर सार्वजनिक स्थल पर मौजूद लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ धारा 292 बीएनएस व अन्य संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने से कई बार विवाद और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति पैदा होती है। ऐसे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें