फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कृष्ण-रुक्मिणी विवाह की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के गोपलापुर दुबे में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार रात भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया गया। गोरखनाथ मंदिर से पधारे आचार्य संपूर्णानंद मिश्र जी महाराज के मुखारविंद से कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन

आचार्य ने बताया कि कुंडिनपुर के राजा भीष्मक की पुत्री रुक्मिणी ने देवर्षि नारद सहित अन्य संतों से भगवान श्रीकृष्ण के रूप, गुण और माधुर्य का वर्णन सुना था। इससे उनका मन भगवान श्रीकृष्ण के प्रति समर्पित हो गया और उन्होंने उन्हें अपना पति मान लिया।
उन्होंने बताया कि रुक्मिणी के भाई रुक्मी इस विवाह के पक्ष में नहीं थे। वह अपनी बहन का विवाह शिशुपाल से कराना चाहता था। इसकी जानकारी होने पर रुक्मिणी ने एक ब्राह्मण के हाथ भगवान श्रीकृष्ण के पास संदेश भेजा और अपनी व्यथा सुनाई। संदेश मिलते ही भगवान श्रीकृष्ण कुंडिनपुर पहुंचे। वहां कात्यायनी देवी के मंदिर से रुक्मिणी को अपने रथ पर बैठाकर द्वारका ले गए।
विज्ञापन

इस दौरान राजेंद्र उपाध्याय, शांति देवी, रामचंद्र, राजेंद्र दुबे, सतीश चंद दुबे, दीनानाथ उपाध्याय, सेवानाथ उपाध्याय और कृष्ण मुरारी यादव सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें