महाराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम नरकटहा बाजार के छोटका टोला निवासी पवन निषाद ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का अरोप लगाया है।
शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि उनके घर के सामने इंटरलॉकिंग सड़क है। जिससे होकर उनका भी परिवार आता-जाता है। इस सड़क पर आने-जाने के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। उन्हें बचाने के लिए जब उनकी मां और बहन आईं तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। घटना की सूचना देने पर पनियरा थाना पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।