फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के लखिमा टोला शीतलापुर की महिला की तहरीर पर न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शीतलापुर निवासी प्रियंका ने आरोप लगाया कि 18 फरवरी 2025 को सुबह करीब 7 बजे उसकी ननद रामजानकी को गांव के ही कृष्ण मोहन ने पुरानी रंजिश को लेकर रास्ते में रोक लिया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया और बाद में शिवनरायन व दयानन्द के साथ आकर गाली-गलौज करने लगा। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने स्थानीय पुलिस व उच्च अधिकारियों से शिकायत की। कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली गई। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें