महराजगंज। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरैया रघुवीर निवासी गोविंद ने पुरंदरपुर थाने में एक व्यक्ति के विरुद्ध तहरीर देकर मारपीट का आरोप लगाया है। गोविंद ने बताया कि शुक्रवार को बहन के यहां सोनवल जा रहा था। चौतरवा चौराहे पर कुछ लोगों ने बाइक को ठोकर मार दिया। पीड़ित व उसकी बहन की पिटाई की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मोबाइल फोन व रुपये छीन कर भाग गए। थानाध्यक्ष पुरंदरपुर पुरुषोत्तम कुमार राव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद