फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सेवा विस्तार में पेच से घबराए कर्मियों ने सौपा ज्ञापन

Sat, 10 Jun 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन निदेशक ने भेजा पत्र, परेशान हुए कर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बीएसएलटू लैब के कर्मचारियों के सेवा विस्तार में पेंच फस गया है। इसे लेकर बीएसएलटू लैब के कर्मचारी घबरा गए हैं की अगर सेवा विस्तार नहीं हुई तो परेशानी बढ़ेगी। यह बातें बीएसएलटू लैब में तैनात कर्मचारियों ने कही। शुक्रवार को सभी कर्मियों ने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी पीड़ा बताई।
कर्मचारियों ने बताया कि कोरोना जैसे गंभीर समय में कर्मचारी लैब में संक्रमित मरीजों के सेंपल की जांच किए। अब मिशन निदेशक की ओर से जो पत्र आया है, उसमें सेवा केवल 30 जून तक ही दिया गया है। गाइडलाइन में इसकी जानकारी नहीं दी गई है। अबतक डेढ़ लाख लोगों की जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह तक जांच के लिए बीएसएलटू लैब में किट मौजूद है। ऐसे में सेवा विस्तार किया जाय। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने कहा कि इसे लेकर सीएमओ से वार्ता की जाएगी। इस मौके पर रंभा त्रिपाठी, सोनाली चंद्रा, शिवेंद्र नाथ मिश्रा, सत्यपाल गिरी, केदारनाथ, संजीव कुमार अखिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें