फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बालक के साथ कुकर्म करने का आरोप

Wed, 17 May 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। नौतनवां कस्बे के एक वार्ड में छह वर्षीय बालक के साथ कुकर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की मां ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि मंगलवार की दोपहर में वह मोहल्ले में स्वयं सहायता समूह का किस्त जमा करने गई थी। कुछ देर बाद घर से फोन आया कि घर के बगल के एक लड़के ने उनके बेटे के साथ कुकर्म किया है। उसने आरोप लगाया कि जब वह आरोपी के घर शिकायत करने गई तो उसके परिजनों ने जाति सूचक शब्द से अपमानित किया। नौतनवां के थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें