भिटौली। क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने पति पर दूसरी शादी रचाने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है। तहरीर के अनुसार, 13 वर्ष शादी हुई थी। पति प्रतिदिन शराब पीकर घर आते और शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। रिश्तेदारों को पता चला कि 11 फरवरी पति की दूसरी शादी के लिए बरगदवा क्षेत्र में हो गई। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र के अनुसार, विवाहिता की शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।