फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किशोरी को भगाने का आरोप, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि कुशीनगर जिले के कप्तानगंज के कुन्दुर निवासी किशन साहनी उनकी बेटी (17) को बहकाकर भगा ले गया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, युवक पहले भी किशोरी को अपने साथ ले गया था लेकिन उस समय परिजनों और ग्रामीणों के समझाने पर लड़की वापस घर लौट आई थी। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी किशन साहनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें