फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नाबालिग को भगाने का आरोप, केस दर्ज

Tue, 18 Feb 2025 07:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को दूसरे गांव का युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। पुलिस को दी तहरीर में किशोरी की मां ने बताया कि 16 वर्षीय बेटी नगर पंचायत परतावल में स्थित एक मेडिकल स्टोर में काम करती थी। इसके चलते मेडिकल स्टोर संचालक अक्सर घर आने-जाने लगा। उसकी हरकतों को देखकर मैंने अपनी बेटी को दुकान पर भेजना बंद कर दिया। इसके बाद वह कुछ लोगों के साथ घर आया और बोला की दुकान में रखी गई दवाओं की जानकारी आपकी बेटी को है। उसके न रहने के वजह से दवाएं एस्पायर हो जा रही हैं। इसके बाद बेटी को फिर से दुकान पर भेजने लगी। एक सप्ताह पहले वह मेरी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। चौकी प्रभारी मनीष पटेल के अनुसार मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें