फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पत्नी को प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप, छह पर प्राथमिकी

Fri, 27 Mar 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- कोतवाली थाना क्षेत्र ग्राम बागापार का मामला, अतिरिक्त दहेज की मांग का आरोप
विज्ञापन

महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बागापार, टोला विशुनपुरवा निवासी नीलम यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पति पिंटू यादव व ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।


नीलम ने बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व उनकी शादी ग्राम रुदलापुर निवासी पिंटू यादव के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में पिता ने तीन लाख 20 हजार रुपये नकद, बाइक व अन्य सामान दिया था। ससुराल में दहेज कम मिलने का आरोप लगाते हुए पति पिंटू यादव, ससुर उपेंद्र यादव, सास संगीता, देवर कृष्णा यादव, ननद पूजा व पुष्पा ने मिलकर दो लाख रुपये नकद व चेन की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने कई बार मार-पीटकर नीलम को घर से निकाल दिया। पिंटू यादव दो वर्ष से सउदी अरब में है और घरवालों का साथ दे रहा है।

सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया की विवाहिता की तहरीर पर आरोपी पति पिंटू यादव, ससुर उपेंद्र यादव, सास संगीता, देवर कृष्णा यादव, ननद पूजा व पुष्पा निवासी रुदलापुर पोस्ट गेरमा, थाना कोठीभार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें