फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्वर्ण व्यवसायी पर फायरिंग का आरोप, लोगों में दहशत

विज्ञापन
स्वर्ण व्यवसायी को लगी गोली।
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कस्बे के बाईपास रोड पर बुधवार की रात करीब आठ बजे एक स्वर्ण व्यवसायी पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर दी। यह आरोप व्यवसाई ने लगाया है। फायरिंग के दौरान बाइक सवार व्यापारी ने दुकान में घुस कर खुद को बचाया। घटना स्थल से एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

सिसवा नगर के वार्ड नंबर 25 मीराबाई नगर सब्जी मंडी रोड निवासी गोविंद सोनी (40) का कहना है कि बुधवार की रात करीब 7:45 बजे अपनी दुकान बंद कर बाइक से नगर के बाईपास रोड स्थित रेस्टोरेंट के तरफ जा रहे थे। इसी बीच पीछे की तरफ से एक बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने फायर कर दिया। इसके बाद घबड़ाहट में बाइक सड़क के किनारे छोड़ कर किसी तरह रेस्टोरेंट में भाग कर अपने आप को सुरक्षित किया। इसी बीच बाइक सवार युवक निचलौल रोड की तरफ भाग निकले। थोड़ी देर बाद गोविंद ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को गोविंद ने बताया कि उसके पीठ को गोली छू कर निकल गई जिससे पीठ पर जख्म बन गया है। इस घटना से नगर मे दहशत का माहौल बन गया है।
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कपड़ा कहीं कटा-फटा नहीं है। पीठ पर एक खरोंच का निशान है। घटना स्थल से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। मामले की जांच की जा रही है। फायरिंग होने की पुष्टि नहीं हो रही है l
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें