फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मिलीभगत से 42 लाख की ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। घुघली-आनंद नगर रेल लाइन में विभागीय कर्मियों ने भी लाखों का वारा न्यारा किया। सदर विकास खंड के पकड़ी नौनियां निवासी मो. उमर खान ने 42 लाख रुपये की ठगी का आरोप क्षेत्रीय लेखपाल, भूमि अध्यापित अधिकारी कार्यालय के एक बाबू पर मिलीभगत के जरिये ठगी का आरोप लगाकर साक्ष्य के साथ पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीएम न्यायिक को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। डीएम को दिए पत्र में उमर ने कहा कि उसकी जमीन रेलवे में निकल रही। लेखपाल ने मुआवजा राशि बढ़ाने का झांसा दिया। कहा कि यदि कुछ धनराशि उन्हें दी जाए तो भूमि की कीमत बढ़ाकर अधिक मुआवजा दिलाया जा सकता है। इसी भरोसे में अपने भाइयों मोहम्मद जहागीर खान, मोहम्मद आमिर खान और खुद के नाम से क्रमशः 15.78 लाख,10.44 लाख और 15.78 लाख के चेक लेखपाल और एसएलओ कार्यालय के बाबू को एक चिकित्सक की मौजूदगी में दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें