महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के जड़ार निवासी भगवंत प्रसाद ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख सत्तर हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि बैंक में खाली जगह आई है। वह उनके बेटे की नौकरी लगवा देगा। उन्होंने बताया कि उसके झांसे में आकर कुछ रकम ने नकद व कुछ खाते में कुल मिलाकर चार लाख सत्तर हजार रुपये दे दिए। काफी दिनों तक बेटे की नौकरी नहीं लगी तो रकम लेने वाले व्यक्ति से बात की। उसने जल्द नियुक्ति पत्र मिलने की बात कही। कुछ दिन बीत जाने के बाद यह जानकारी हुई कि उसके साथ छल हुआ है। संवाद